फिल्म ‘आंखें’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रितु शिवपुरी अब टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में एक्टिंग कर रही हैं. वह कहती हैं ‘एक्टिंग मेरे खून में है. मैं खुद को स्टार नहीं बल्कि आर्टिस्ट समझती हूं. यह मेरे माता पिता से सीखने को मिला है. मेरे माता पिता सुधा और ओम शिवपुरी ने मुझे यही सिखाया था. जब सीरियल में मुझे निगेटिव रोल औफर हुआ तो मुझे लगा कि पता नही दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी. सीरियल देखने के बाद लोगों ने मेरे रोल को जिस तरह से सराहा उससे मुझे बहुत खशी हुई. अगर रोल अच्छा हो तो मैं मेल कैरेक्टर भी कर सकती हूं. अभी भी मुझे आइटम डांस के भी औफर आ रहे हैं’.
स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में इन्द्राणी की भूमिका निभाने वाली रितु शिवपुरी कहती हैं ‘यह सीरियल उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर पर बना है. इसमें शादीशुदा कपल पर फोकस किया गया है. इसमें लव और हेट दोनों देखने को मिलेगा. इन्द्राणी के रूप में मुझे मेरा कैरेक्टर बहुत षडयंत्र वाला सस्पेंस से भरा दिखाया गया है. इस कैरेक्टर में जीवन के कई रंग दिखाये गये हैं. मैं सौतेली मां का किरदार निभा रही हूं. इसमें एक्टिंग के कई रंग दिखाने का अवसर मिला’.
