टीवी के पौपुलर सीरियल साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन फैंस के बीच आने वाला है. इसी के साथ पहले सीजन के कलाकार भी सुर्खियों में छा गए हैं. वहीं सोशलमीडिया पर शो से जुड़ा फनी वीडियो रसोड़े में कौन था? वायरल होते ही पुरानी गोपी बहू यानी जिया मानेक चर्चा में हैं. लेकिन अब खबर है कि जिया मानेक कलर्स के रियलिटी शो बिग बौस के सीजन 14 में दस्तक देने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है सच...

शो में हिस्सा ले सकती हैं जिया

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि रसोड़े में कौन था? वीडियो के वायरल होने के बाद बिग बौस 14 के मेकर्स ने जिया मानेक को बिग बॉस में लाने का फैसला किया है. दरअसल, बिग बॉस 14 का प्रीमियर 3 अक्टूबर को होगा, जिससे पहले जिया का कोरोना टेस्ट करने के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा. इसके बाद वह बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी.

 

View this post on Instagram

 

Rashi Ben .. aakhir khali cooker gas pe kyu chadha diya ? Nation wants to know !!!! 😱🤐😅😐😶 . . . #rashiben #gopi #kokila #maaji #khalicooker #chane #gas #famousrasoda #viral #viralvideos #viralpost

A post shared by Gia Manek (@gia_manek) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...