बीते दिनों सोशलमीडिया पर सीरियल साथ निभाना साथिया की एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें राशि, गोपी और कोकिला बेन के डायलौग पर रैप किया गया था. इस पर लोगों के कई रिएक्शन देखने को मिले थे. वहीं अब सीरियल के दूसरे सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, जिसके प्रोमों में देवोलिना नजर आ रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं क्या है प्रोमों में खास...
दोबारा गोपी बहू बनेंगी देवोलिना
टीवी के पौपुलर शो साथ निभाना साथिया को बहुत पसंद किया गया था, जिसके बाद अब शो के मेकर्स ने दूसरे सीजन की खबर देते हुए प्रोमो रिलीज कर दिया है. वहीं इस प्रोमो में यह बात कंफर्म हो गई है कि गोपी बहू के रोल में देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी के साथ प्रोमो को देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारी डिमांड पर हम वापस आ गए हैं.' इस वीडियो जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. फैन्स कमेंट करके पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था?
