टीवी के फेवरेट शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां दर्शक दयाबेन और तारक मेहता की शो में दोबारा एंट्री का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं शो का लेटेस्ट प्रोमो देखकर फैंस के बीच गुस्सा दिखाई दे रहा है. दरअसल, प्रोमो में नए तारक मेहता के रोल में एक्टर सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff As Taarak Mehta) की झलक दिखाई दी है, जिसके बाद फैंस गुस्से में हैं. हालांकि एक्टर ने अपने इस नए रोल को लेकर काफी नर्वस दिख रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

प्रोमो में दिखी तारक मेहता की झलक

हाल ही में तारक मेहता के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Promo) कर दिया है, जिसमें अंजलि मेहता अपने पति का इंतजार करती दिख रही हैं. वहीं सचिन श्रॉफ गणपति सेलिब्रेशन में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि प्रोमो में एक्टर सचिन श्रॉफ की केवल आंखे दिख रही है. लेकिन इसे देखते ही फैंस पुराने तारक मेहता के रोल में एक्टर शैलेश लोढा को लाने की मांग करते दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...