सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जिसका कारण मेकर्स का कहानी में आया नया ट्विस्ट है. जहां बीते दिनों सरोगेसी ट्रैक के चलते सीरियल के मेकर्स ट्रोल हुए थे तो वहीं अब अपकमिंग प्रोमो के चलते विराट पर सई फैंस का गुस्सा फूट गया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
पाखी को जेल भेजेगी सई
View this post on Instagram
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के मेकर्स ने शो का हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सई को पाखी के सरोगेसी की चाल का पता चल गया है और वह उसे जेल भेजती दिख रही है. दरअसल, प्रोमो में सई ने घर में पुलिस को बुलाकर पाखी को गिरफ्तार करवा दिया है. वहीं पाखी को जेल जाते देख विराट, सई को रोकने की कोशिश कर रहा है. हालांकि इस बार सई पूरे परिवार के साथ विराट को धमकी देती हुई दिख रही है कि अगर किसी ने भी पाखी का साथ दिया तो वह अपने बच्चे को लेकर विराट की जिंदगी से बहुत दूर चली जाएगी, जिसे सुनकर सभी हैरान दिख रहे हैं.
View this post on Instagram
