स्टार प्लस का सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) की कहानी में नया मोड़ आ गया है. जहां सई ने अपना बच्चा खो दिया है तो वहीं भवानी ने पाखी को चौह्वाण हाउस से निकालने का फैसला कर लिया है. इसी के चलते अपकमिंग एपिसोड में सीरियल में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे.

सई ने खोया बच्चा

अब तक आपने देखा कि सम्राट की मौत के लिए पाखी, सई को जिम्मेदार ठहराती है और उसे खरी खोटी सुनाती है. इसी के साथ वह उसे बद्दुआ देते हुए कोसती नजर आती है. इसी के चलते स्ट्रैस होने से सई सीढियों से गिर जाती है और उसका मिसकैरिज हो जाता है, जिसे सुनकर पूरा परिवार टूट जाता है.

पाखी को घर से निकालेगी भवानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha singh (@ayeshaaaa.singh19)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिसकैरिज के बाद सई और विराट टूट जाएंगे. वहीं डौक्टर उन्हें बताएगा कि सई अब कभी मां नहीं मन पाएगी, जिसे सुनकर दोनों चौंक जाएंगे. इसके बाद सई घर जाकर पूरे परिवार के सामने मां ना बन पाने की बात बताएगी, जिसके बाद भवानी को गुस्सा आएगा और वह पाखी को खरीखोटी सुनाएगी और उसे घर से निकालने की कोशिश करेगी. लेकिन मानसी, पाखी के सपोर्ट में खड़ी होगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...