टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) जहां फैंस के बीच अपने लेटेस्ट ट्रैक के चलते सुर्खियों में है तो वहीं हाल ही में समर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, समर के रोल में नजर आने वाले एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnavat) को रातों रात अनुपमा के मेकर्स ने शो से बाहर कर दिया है. वहीं इसके चलते मेकर्स और एक्टर्स आमने-सामने आ गए हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

सामने आई वजह

बीते दिनों जहां मीडिया में खबरें थीं कि समर यानी पारस कलनावत जल्द ही झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाले हैं तो वहीं मेकर्स ने इस पर अपना फैसला सुनाते हुए एक्टर को शो से बाहर कर दिया है. वहीं इस खबर की पुष्टि करते हुए अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को स्वीकार नहीं करेंगे. इसी कारण हमने एक एक्टर के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है. हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajan Shahi (@rajan.shahi.543)

एक्टर ने कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...