सिर्फ 9 साल की छोटी उम्र में जानेमाने फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी के साथ काम करने वाली संगीता को असली पहचान टीवी शो ‘देश में निकला होगा चांद’ में पम्मी के किरदार से मिली. इस के बाद संगीता ने ‘मेहंदी तेरे नाम की’, ‘विरासत’ और ‘परवरिश’ धारावाहिकों में अपनी अदायगी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. शादी के बाद परिवार और कैरियर के बीच अच्छा सामंजस्य बनाए रखने वाली संगीता इस समय स्टार प्लस के शो ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ में सुधा का किरदार निभा रही हैं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के कुछ खास अंश.
ग्रे शेड किरदार निभा कर कैसा लगा?
जब इस शो का प्रस्ताव मेरे पास आया और मुझे मेरे किरदार के बारे में बताया गया कि वह नैगेटिव है, तब इस के लिए हां करने में थोड़ी हिचकिचाहट हुई थी. लेकिन जब मैं ने सुधा का किरदार पढ़ा तब मुझे लगा कि इस रोल को करना मेरे लिए चैलेंजिंग होगा. यह रोल पूरी तरह से ग्रे शेड वाला था और मैं ने भी हर शो में कभी एक जैसे किरदार नहीं निभाए हैं, इसलिए इस के लिए हां कर दी.
आप ने छोटे परदे का हर दौर देखा है. पहले और आज के दौर में क्या फर्क लगा?
