पौपुलर सीरियल्स में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जहां शो में दयाबेन की एंट्री को लेकर सीरियल सुर्खियों में है तो वहीं अब खबरे हैं कि तारक मेहता यानी एक्टर शैलेश लोढ़ा भी शो में वापसी कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

जेठालाल ने कही ये बात

हाल ही में कहा गया था कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जेठालाल के परम मित्र तारक मेहता यानी एक्टर शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी के एक बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैंकि शो में एक्टर की दोबारा वापसी हो सकती है. दरअसल, एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि "बदलाव जाहिर सी बात है. थोड़ी मुश्किल होती है जब वह शो छोड़ते हैं, क्योंकि आपका आपके को-स्टार के साथ एक रिदम सेट हो जाता है. लेकिन कभी भी 'ना' मत कहिए. क्योंकि शैलेश भाई आ भी सकते हैं." एक्टर के इस बयान के बाद शो के फैंस बेहद खुश हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...