ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के रोल से फैंस का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सीरियल्स और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. वहीं आज वह घर-घर में एक बड़ा नाम हैं. लेकिन हर किसी की लाइफ में ऐसा समय जरुर आता है. जहां उनकी जिंदगी में स्ट्रगल देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी झेल चुकीं हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
इस कारण रोने लगीं थीं शिवांगी
View this post on Instagram
इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ रही एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह उन्हें भी एक्टिंग करियर की शुरुआत में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. दरअसल, लोग उन्हें क्रिटिसाइज ही नहीं बल्कि ताने भी मारते थे. एक्टर का नाम न लेते हुए एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बताया कि मेरे पहले शो के शूट पर डायरेक्टर ने मुझसे कैमरा लुक देने के लिए कहा. उस समय मैं एकदम नई थी और कुछ चीजें मेरे लिए एकदम नई थीं. जब डायरेक्टर ने मुझे कैमरा लुक देने के लिए कहा तो मुझे लगा कि मुझे कैमरे के सामने कुछ वाक्य कहने होंगे. हालांकि सपोर्टिव डायरेक्टर ने मुझे सब अच्छे से समझाया लेकिन उस वक्त कुछ सीनियर एक्टर थे जिन्होंने मुझ पर ताना कसना शुरू कर दिया.
