Bigg Boss का हर सीजन फैंस के बीच पौपुलर रहता है. वहीं इस शो में कई जोड़ियां बनती और टूटती हैं. इसी शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी, जिसके बाद हर कोई इनके रिलेशनशिप में होने की बात करता है. हालांकि दोनों ने अपनी दोस्ती को किसी और रिश्ते का नाम देने से परहेज किया है. लेकिन अब खबर है कि दोनों ने शादी कर ली है. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला...

क्या दिसंबर 2020 में हुई है शादी

खबरों की मानें तो बिग बौस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने शादी कर ली है. दरअसल, दिसंबर 2020 में सिद्धार्थ और शहनाज ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने मुंबई से बाहर शादी की थी और वह यह बात किसी शेयर नही करना चाहते थे क्योंकि अभी दोनों ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं. इसीलिए वह यह बात नही बताना चाह रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों का इस मामले में कोई बयान सामने नही आया है.


ये भी पढ़ें- Aly Goni ने जैस्मीन संग किया 30वां बर्थडे सेलिब्रेट, फैमिली के सामने किया Kiss

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...