हाल ही में टीवी के पौपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन ने फैंस और सेलेब्स को चौंका दिया. जहां सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनका परिवार टूटा नजर आया तो वहीं उनकी खास दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz kaur Gill) को देख फैंस दिल टूट गया. इसी बीच Late सिद्धार्थ शुक्ला  (Sidharth Shukla) की कई वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडयो सिद्धार्थ शुक्ला की एक इच्छा का है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

लंदन जाकर करना चाहते थे ये काम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)


बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने शो में इस बात का जिक्र किया था कि वो सिगरेट की लत से परेशान हो चुके हैं, जिसके कारण वह लंदन जाकर लंग क्लीनिंग का ट्रीटमेंट करवाना चाहते हैं. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला  (Sidharth Shukla) ने शो के कंटेस्टेंट से कहा था कि वह लंदन में लंग ट्रीटमेंट इसलिए करवाना चाहते हैं क्योंकि वहां आसानी से उनका डार्क कार्बन निकाल दिया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

ये भी पढ़ें- समर की जान बचाएगा अनुज कपाड़िया, शाह हाउस में होगी एंट्री

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...