कोरोनावायरस की वैक्सीन आने के बाद भी कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. कई जगहों पर लौकडाउन लगाने का नौबत आ चुकी हैं. वहीं सेलेब्स भी इस बीमारी के चपेट में आते जा रहे हैं. हाल ही में सीरियल गुम है किसी के प्यार के में लीड रोल में नजर आने वाले नील भट्ट कोरोना पौजीटिव पाए गए थे तो वहीं अब कौमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के भाई के रोल में नजर आने वाले सुंदरलाल यानी मयूर वकाणी कोरोना पौजीटिव हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

फैंस को दी जानकारी

दिशा वकाणी के रियल लाइफ भाई मयूर वकाणी ने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा-, 'COVID-19 के कुछ लक्षणों के बाद, मैंने खुद का टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.  मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.  मेरा अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें.  आप मेरी चिंता ना करें, आप के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीकरण से मैं सही हूं.  जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, आप मस्त स्वस्थ रहें. '

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...