'देसी म्यूज़िक फ़ैक्टरी' द्वारा प्रस्तुत 'रूला देती है' (Rula Deti Hai Song) गाने का टीजर रिलीज होते ही प्रशंसकों में गाने को लेकर उत्साह बढ़ गया और ऐसा हो भी क्यों ना आखिरकार इस गाने में तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash)और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) एक साथ जो नज़र आ रहे हैं. दिल को छू लेने वाले इस गाने के माध्यम से लेबल ने पहली बार इस खूबसूरत कपल के साथ सहयोग किया है. 'रुला देती है' गीत को राणा सोतल ने लिखा है और यासिर देसाई ने गाया है तथा रजत नागपाल ने संगीत सजाया हैं. इस दर्द से भरे हुए रोमांटिक गीत की शूटिंग गोवा में हुई है.

गाने के रिलीज के बारे में तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि  " 'रुला देती है' को लेकर इतना उत्साहित होने के लिए प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ. यह एक ऐसा गीत है जो प्यार की यात्रा में हम सभी के दर्द को प्रकट करती है. एक शानदार टीम के साथ सहयोग करके इस गीत में काम करने का अनुभव कमाल का रहा . मुझे विश्वास है कि हमारे श्रोता हम पर उतने ही प्यार की बौछार करेंगे जितना उन्होंने हमें बिग बॉस 15 के दौरान दिया था."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...