सोनी टीवी के पौपुलर कौमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) बंद हुए काफी समय हो गया है. हालांकि फैंस दोबार शो के औनएयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच 'द कपिल शर्मा शो' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. खबरे हैं कि जल्द कपिल शर्मा दर्शकों को हंसाने आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

इस दिन होगा शो का आगाज

जल्द ही अपनी टीम के साथ कपिल शर्मा (Kapil Sharma) टीवी पर फिर से वापसी करने वाले हैं. खबरों की मानें तो, 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर 21 जुलाई दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. वहीं कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा ने पूरी टीम के साथ मिलकर 15 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है. दूसरी तरफ शो के इस बार के फौर्मेट की बात करें तो इस बार कपिल के शो में नया फॉर्मेट और बदला अवतार फैंस को नजर आएगा. वहीं हाल ही में कपिल शर्मा ने आम जनता को भी इस शो का हिस्सा बनने का भी मौका औडिशन के जरिए दिया था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...