TMKOC : सब चैनल का अति लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है , इस सीरियल की सबसे खूबसूरत अदाकारा बबीता जी जिस पर इस शो के मुख्य किरदार जेठालाल पूरी तरह फिदा है, वही बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता 37 की उम्र में आज भी बला की खूबसूरत है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बबीता अर्थात मुनमुन दत्ता ने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए कहा कि मैंने कभी भी बहुत ज्यादा डाइटिंग नहीं की मैं वह सब खाती हूं जो एक आम इंसान खाता है, जैसे कि मुझे दाल और चावल बहुत पसंद है क्योंकि मैं बंगाली हूं इसलिए मैं रोटी से ज्यादा चावल खाना पसंद करती हूं. क्योंकि चावल के बिना मुझे खाना अधूरा लगता है.
अपनी दिनचर्या बताते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा कि वह सुबह 5:30 तक उठ जाती है , सुबह उठते ही वह सबसे पहले दो-तीन गिलास पानी पीती है. उसके बाद जिम जाने से पहले वह भीगे हुए बादाम और केला खाती है. उसके बाद नाश्ते में वह दौसा , पोहा उपमा जैसी आयल फ्री चीज खाते हैं , वही दोपहर के खाने में वह दाल चावल रोटी सब्जी सलाद सब कुछ खाती है . कई बार जब नाश्ता खाने के लिए टाइम नहीं होता तो नाश्ता स्किप कर देती है उसकी जगह मैं दूध पी लेती हैं.
