बौलीवुड हो या टीवी एक्ट्रेसेस खुलकर अपनी बीमारियों का खुलासा नहीं कर पाती. लेकिन अब समय बदल गया है. एक्ट्रेसेस अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर करने से नहीं कतरातीं. इसी बीच एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने अपनी ब्रैस्ट कैंसर से जूझने की बात फैंस के साथ शेयर की है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
एक्ट्रेस को हुआ कैंसर
View this post on Instagram
तुम्हारी दिशा, नागिन, विरासत और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'डियर ब्रेस्ट, यह पोस्ट तुम्हारी तारीफ में है. पहली बार मैंने तुम्हारा जादू देखा था जब तुमने मुझे बहुत खुशी दी थी. लेकिन तुम्हारा महत्व और बढ़ गया जब तुमने मेरे दोनों बच्चों को फीड किया. आज तुम्हारे साथ खड़े होने की मेरी बारी है, जब तुम से एक ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहा है. ऐसा होना अच्छी बात नहीं है, लेकिन इसके लिए मेरे हौसले पस्त करने की जरूरत नहीं है. यह आसान नहीं है, लेकिन यह बहुत मुश्किल भी नहीं होना चाहिए. हो सकता है कि मैं फिर से वैसी न दिखूं, लेकिन इससे मुझे अलग महसूस कराने की जरूरत नहीं है. सभी ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स को चीयर्स. आपको पता नहीं है कि आज मैं आपसे कितनी प्रेरणा लेती हूं.'
