क्रिसमस का त्यौहार हर साल मनाया जाता है. यह त्यौहार एक सेलिब्रेशन का दिन है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर कोई मनाना पसंद करते है. इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई कुछ नया करने की कोशिश करते है, ऐसे में सांता क्लॉज़ आकर बच्चों को सिक्रेट गिफ्ट का देना, हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बिखेरती है और पेरेंट्स भी उस पल को बच्चों के साथ एन्जॉय करते है. कोविड 19 महामारी के चलते सभी सेलिब्रिटीज इस अवसर को मिस कर रहे है और बचपन की यादगार लम्हों को याद कर खुश हो रहे है. इस दिन को सेलिब्रिटीज ने बचपन में कैसे बिताया है, उन्होंने इसे खास गृहशोभा के लिए शेयर किया है, आइये जाने उनकी कहानी उन्ही की जुबानी.
अभिनन्दन जिंदल
धारावाहिक ‘इंडिया वाली माँ’ फेम अभिनेता अभिनन्दन का कहना है कि मैं किसी भी त्यौहार को अधिक मनाने का खास शौक़ीन नहीं हूं, मेरा परिवार अधिकतर अपने जान पहचान और रिश्तेदारों से ही खासकर किसी भी त्यौहार में मिलते है, लेकिन ये जरुर चाहता हूं कि मेरा सीक्रेट गिफ्ट किसी टीवी शो में स्ट्रोंग लीड का होना होगा, जिससे मैं इंडस्ट्री में एक टॉप मोस्ट एक्टर बन जाऊ.
View this post on Instagram
