कलर्स टीवी के सीरियल उडारियां (Udaariyaan) की टीआरपी इन दिनों बढ़ती जा रही है, जिसके कारण मेकर्स सीरियल में नए ट्विस्ट लाने के लिए तैयार हैं. वहीं हाल ही में शो में हुई नई एंट्री से फैंस काफी खुश हैं. इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या है प्रोमो में खास...

तेजो लेगी फैसला

हाल ही में तेजो और फतेह के तलाक के बाद सीरियल उडारियां में नया मोड़ आने वाला है. दरअसल, जहां फतेह और जैस्मिन शादी के लिए तैयार है. वहीं नए प्रोमो में तेजो का फैसला सभी को चौंकाने वाला है. दरअसल, लेटेस्ट प्रोमो में सुखबीर, फतेह और जैस्मिन के रिश्ते को रोकने के लिए ऐलान करते नजर आ रहे हैं. कि जब तक तेजो की शादी नहीं होगी तब तक फतेह और जैस्मिन भी शादी नहीं कर सकते हैं. वहीं सुखबीर का फैसला जानने के बाद तेजो इस बात का दावा करेगी कि वो अंगद मान के साथ शादी करने जा रही है, जिसे सुनते ही फतेह का दिल टूटता नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya💚ankit (@ankitguptafanclub_)

ये भी पढ़ें- प्यार का इजहार सुन टूटेगा Anupama का दिल, खतरे में पड़ेगी अनुज की जान

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...