सीरियल अनुपमा में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. जहां वनराज के हाथ से धीरे-धीरे उसके सभी अधिकार छिनते नजर आ रहे हैं तो वहीं अनुपमा का अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरु करने का इरादा सख्त होता जा रहा है. इसी बीच शो में फैमिली का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसका अंदाजा शो के नए प्रोमो से लगाया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं क्या है प्रोमो में खासा...
वनराज का सच आएगा सामने
मेकर्स की ओर से रिलीज किए गए सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो में दिखाया गया है कि जहां वनराज धूमधाम से काव्या का जन्मदिन मना रहा है. वहीं ऐन मौके पर परिवार के साथ आकर अनुपमा वनराज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भंडाफोड़ कर देती है. वहीं खबरों कि मानें तो वनराज के अफेयर का सच सामने आने के बाद उसका पूरा परिवार उससे किनारा करने वाला है, जिसके कारण वनराज के दिल में अनुपमा के लिए नफरत देखने को मिलेगी.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- वाइफ गिन्नी के साथ ट्रिपल सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं कपिल शर्मा! पढ़ें खबर
अनुपमा पर हाथ उठाता है वनराज
View this post on Instagram
