इन दिनों स्टार प्लस का फैमिली ड्रामा बेस्ड सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) फैंस के बीच काफी पौपुलर हो रहा है. इसी के चलते सीरियल की टीआरपी पहले नंबर पर बनी हुई है. इसी बीच सीरियल के ट्रैक की बात करें तो जहां किंजल, वनराज के शाह हाउस में आने से नाराज है तो वहीं काव्या पूरी कोशिश कर रही है कि वह वनराज को दोबारा अपने पास ला सके. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
राखी के सवालों से परेशान होती है अनुपमा
अब तक आपने देखा कि काव्या, वनराज से मिलने आती है. दोनों एक कमरे में जाकर कुछ बातें करते है. वहीं राखी भी किंजल और पारितोष से मिलने आती है. जहां राखी, अनुपमा से कहती है कि वो दोनों अभी तक कमरे से बाहर क्यों नहीं आए, जिसका जवाब देते हुए अनुपमा कहती है कि आप ही जाकर अंदर देख लीजिए. वहीं दूसरी तरफ वनराज, काव्या से सोचने के लिए थोड़ा समय मांगता नजर आता है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- 6 साल की थीं इमली एक्ट्रेस तभी हो गया था माता-पिता का तलाक, पढ़ें खबर
काव्या के आने से नाराज होगी अनुपमा
View this post on Instagram
