सीरियल अनुपमा (Anupama) की टीआरपी इन दिनों दूसरे नंबर पर आ गई है, जिसके चलते मेकर्स सीरियल में नए-नए ट्विस्ट लाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें तोषु, अनुपमा और अनुज की बेटी को नुकसान पहुंचाने की बात कहता हुआ दिख रहा था. वहीं अनुपमा उसे लिमिट ना क्रास करने की बात कहती दिख रही है. हालांकि इसके अलावा भी सीरियल में कई नए ट्विस्ट आने बाकी हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा सीरियल में आगे (Anupama Update In Hindi)...

तोषू मांगता है माफी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama_star_plus1)

अब तक आपने देखा कि वनराज, हसमुख के सामने अपनी परेशानी बताते हुए कहता है कि हालांकि उसके बेटे ने गलती की है, लेकिन वह अपने बेटे को मरने नहीं दे सकता. दूसरी तरफ, नशे में धुत तोशु शाह परिवार से किंजल को वापस लाने और उसे माफ करने की बात कहता दिखता है. वहीं बा और परिवार उसे दिलासा देता नजर आता है.

वनराज पहुंचता है शाह हाउस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa_anujj (@anupamaa_anujj_)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि लीला, वनराज से किंजल से विनती करने और उसे घर वापस लाने के लिए कहती है. हालांकि वनराज नहीं मानता. लेकिन लीला के समझाने के बाद वनराज, कपाड़िया हाउस पहुंचता है. वहीं बापूजी और काव्या समेत पूरा परिवार उनके शाह हाउस जाने से परेशान नजर आते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...