स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां एक तरफ वनराज ने तलाक ले लिया है तो वहीं पाखी डिप्रेशन की तरफ बढ़ रही है, जिसके कारण शो में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे....
घर से गायब हुई पाखी
अब तक आपने देखा कि वनराज के बर्थडे का सेलिब्रेशन प्लान कर रही काव्या बेहद खुश नजर आ रही हैं. वहीं वह पूरी कोशिश कर रही है कि वनराज अपनी फैमिली के संग अपना बर्थडे ना मनाए. इसी बीच काव्या के इस प्लान के बारे में जानने के बाद पाखी काफी दुखी है, जिसके चलते वह काव्या के घर से गायब हो जाती है.
View this post on Instagram
ये भी पढे़ं- अनुपमा और वनराज के तलाक से टूटा पाखी का दिल, होगी डिप्रेशन का शिकार
अनुपमा होगी परेशान
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी के घर से गायब होने पर जहां वनराज परेशान होगा तो वहीं काव्या उसे दिलासा देगी कि वह कोई छोटी बच्ची नही है. वह वापस लौट आएगी. इसी बीच अनुपमा वनराज को फोन करके पाखी के बारे में पूछेगी, जिसका जवाब वनराज नही दे पाएगा और अनुपमा परेशान हो जाएगी.
