सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ किंजल और परितोष की शादी तोड़ने के लिए राखी जी जान लगाती नजर आ रही है तो वहीं काव्या, वनराज और अनुपमा को अलग रखने की कोशिश करती नजर आ रही है. लेकिन इन सभी के बीच कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है, जिससे अनुपमा की लाइफ बदल जाएगी. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
काव्या को पड़ता है थप्पड़
अब तक आपने देखा कि किंजल और परितोष की शादी की रस्मों में खलल डालने के लिए काव्या वनराज औऱ अनुपमा के द्वारा निभाई जाने वाली रस्में निभाने की कोशिश करती नजर आती है. साथ ही कहती है कि यह उसका हक है. हालांकि अनुपमा पहले उसे समझाने की कोशिश करती है. लेकिन राखी के भड़काने के कारण काव्या नही मानती, जिसके कारण अनुपमा उसे थप्पड़ मार देती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- अनुपमा: वनराज करेगा ये बड़ी गलती, जाना पड़ेगा जेल!
वनराज को सुनाएगी है काव्या
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बेइज्जती होने के बाद जब काव्या घर जाएगी तो वह वनराज को खरी खोटी सुनाती नजर आएगी और कहेगी है कि जाओ अनुपमा के पास जाकर उसके पैरों में गिर जाओ, जिसके बाद वनराज, काव्या का घर छोड़ने का फैसला लेता दिखेगा और कहेगा है कि न उसे काव्या की जरुरत है और न अनुपमा की.
