फैंस का फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां दर्शक कार्तिक और सीरत को साथ देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं मेकर्स शो की कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए तैयार हैं. दरअसल, जल्द कार्तिक और सीरत की शादी होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही रणवीर और सीरत की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी. आइए आपको बताते हैं कि क्या होगा शो में आगे...

रणवीर का होता है एक्सीडेंट

अब तक आपने देखा कि कार्तिक और सीरत की सगाई हो गई है, जिसके कारण रणवीर काफी गुस्से में नजर आता है. इस बीच रणवीर का एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है, जिसके चलते सीरत उसे कार्तिक के साथ अस्पताल पहुंचाती है. हालांकि इस दौरान कार्तिक को सीरित और रणवीर के बीच पैदा हुई गलतफहमी का सच पता चल जाता है.

ये भी पढ़ें- काव्या से सारे रिश्ते तोड़ेगा वनराज, अनुपमा के लिए करेगा ये फैसला

सीरत करेगी सवाल

जहां कार्तिक को रणवीर और सीरित के रिश्ते की गलतफहमियों का सच पता चलेगा तो वहीं आने वाले एपिसोड में सीरत और रणवीर के बीच जबरदस्त लड़ाई होगा. वहीं इस दौरान सीरत, रणवीर से कई सवाल पूछेगी, जिसके कारण वह चुप हो जाएगा. लेकिन कार्तिक दोनों की इस लड़ाई को खत्म करने के लिए एक कदम उठाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...