स्टार प्लस के पौपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसके चलते कार्तिक और नायरा पर मुसीबतें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच शो में लीप की भी खबरें सुर्खियों में हैं. लेकिन अब फैंस को एक और झटका लग गया है. दरअसल, कायरव के रोल अदा करने वाले चाइल्ड एक्टर तन्मय ऋषि ने शो को अलविदा कह दिया है. आइए आफको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

सोशलमीडिया पर दी ये जानकारी

कायरव यानी तन्मय ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा-'लाइफ में सबसे पहली बार हैल्लो कहना और फिर आखिरी बार गुडबाय बोलना, दो चीजें मुश्किल होती हैं. आखिरकार बाय-बाय ये रिश्ता क्या कहलाता है..शुक्रिया राजन सर. मैं नायरा दीदी और कार्तिक भईया के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है परिवार के सभी क्रू मेंबर्स को मिस करुंगा.'

 

View this post on Instagram

 

The two hardest things to say in LIFE are Hello for the First time and GOODBYE for the LAST... Finally Bye-Bye to YRKKH... Thank You Rajan Sir... Will miss Naira di, Kartik Bhaiya and the entire Crew Members of YRKKH Family...

A post shared by Tanmay Rishi Shah (@tanmayrishi) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...