सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कई सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. जहां सीरियल के कई सितारों ने शो को अलविदा कहा है तो वहीं नए एक्टर्स ने शो में एंट्री ले ली है. हालांकि सीरियल का हिस्सा रह चुके एक्टर्स आज भी सुर्खियों में हैं. वहीं उनके लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ चुका है. इन्हीं एक्टर्स में से एक हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के छोटे नक्ष (Shivansh Kotia). आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

नक्ष के रोल में जीता फैंस का दिल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नैतिक यानी करन मेहरा और अक्षरा यानी हिना खान के लाडले बेटे नक्ष सिंघानिया के रोल में शिवांश कोटिया काफी पौपुलर हुए थे. वहीं इस रोल में एक्टर की क्यूटनेस और एक्टिंग के चर्चे घर घर में होने लगे थे.  वहीं फैंस भी उन्हें अक्षरा की तरह डुग्गू के नाम से पुकारने लगे थे. हालांकि शो से अलविदा कहने के बाद भी फैंस उन्हें याद करते हुए नजर आते हैं.

17 साल के हुए शिवांश

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...