टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इस सीरियल में रोज नया इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद करते हैं. अब तक कहानी में कई बार स्टार कास्ट में बदलाव हुआ है और इन दिनों सीरियल में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) लीड रोल में नजर आ रहे हैं. सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु का ट्रैक चल रहा है. दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन तकदीर ने उन्हें फिर आमने-सामने खड़ा कर दिया. बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि आरोही अब तक अस्पताल में भर्ती है और उसे होश नहीं आ रहा. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो में अक्षरा अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने का सोचेगी.

 

रूही के लिए जैम बनाएगी अक्षरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के बीते एपिसोड में यह भी देखने को मिला था कि आरोही की खराब तबीयत के बारे में जानकर अक्षरा काफी परेशान है और अभिमन्यु उसे फोन करके रूही के लिए जैम बनाने के लिए कहता है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा बुखार में भी रूही के लिए जैम बनाती है. इस बार उसे अभिनव भी नहीं रोकता. इसी बीच, वह अपने बेटे अबीर को रूही और आरोही के बारे में बताती है, जिसे वह बड़े ध्यान से सुनता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...