Valentine's Day केवल रोमांटिक प्रेम तक ही सीमित नहीं है; यह अब परिवार और दोस्तों जैसे प्रियजनों के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बन गया है. सिर्फ तीन जादुई शब्द - 'आई लव यू' - प्यार को परिभाषित नहीं करते. प्यार एक मौन भाव है. इसे किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं होती. भावनाएं स्वयं ही सब कुछ बयां कर देती हैं. तो आइए जानते है सोनी सब कलाकारों का Valentine's Day पर खास संदेश, प्यार सिर्फ इज़हार नहीं, एहसास है.
सोनी सब कलाकारों ने प्यार के सरल और सच्चे रूपों पर अपने विचार किए साझा-
इस वैलेंटाइन डे पर प्यार को सिर्फ रोमांस तक सीमित न रखते हुए, सोनी सब के कलाकार सुम्बुल तौकीर खान, नितिन बाबू, अक्षया हिंदालकर, ऋषि सक्सेना और दीक्षा जोशी प्यार के उन सरल और सच्चे रूपों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महसूस होते हैं. उनके अनुसार, प्यार छोटी-छोटी खुशियों, अपनेपन भरे रिश्तों और उन शांत पलों में बसता है जो जीवन में सुकून और संतुलन लाते हैं. यह खास पहल दर्शकों को याद दिलाती है कि सच्चा प्यार अक्सर साधारण अनुभवों में छिपा होता है, जो दिल के सबसे करीब होते हैं.
लोग आपको बिल्कुल वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे आप हैं-
