Vidya Balan: फिल्मों में आज के समय में ‘लिप टू लिप किस’ आम बात है . पहले जमाने में जब किसिंग सीन होता था तो फूल से फूल टकराते थे या दो कबूतरों को चोंच लड़ाते हुए ऐसे सीन दिखाए जाते थे. लेकिन आज के समय में ‘लिप टू लिप किस’ हो या इंटिमेट सीन एक्टर्स के लिए इसे करना कोई बड़ी बात नहीं है. बल्कि खाने में जिस तरह नमक जरूरी होता है, वैसे ही आज के समय में रोमांटिक फिल्म हो या नॉर्मल फिल्म एक दो चुंबन दृश्य तो होते ही हैं.

लिहाजा हीरोइन हो या हीरो वह पहले से ही इस तरह के सीन्स के लिए मेंटली प्रिपेयर होते हैं, मुश्किल तब आती है जब ‘लिप टू लिप किस’ सीन के दौरान हीरो या हीरोइन के मुंह से बदबू आ रही हो, ऐसे में रोमांटिक सीन करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है.

अपने ऐसे ही एक सीन का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक किस्सा शेयर किया. जिसमें उन्हें अपने हीरो के साथ उस वक्त ऐसा राेमांटिक सीन करना पड़ा था जब एक्टर के मुंह से भयानक बदबू आ रही थी. विद्या बालन के अनुसार मैं फिल्म इंडस्ट्री में नई आई थी मुझे अपनी पहली ही फिल्म परिणीता में संजय दत्त के साथ इंटिमेट सीन करना पड़ा था उस वक्त में बहुत घबराई हुई थी क्योंकि उस दौरान मैं डेब्यू कर रही थी और संजय दत्त हिट स्टार थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...