Vikrant Massey Love Story : साल 2023 में ब्लौकबस्टर फिल्मों में शामिल है '12 वीं फेल' में लीड ऐक्टर का किरदार निभाने वाले विक्रांत मेसी काफी फेमस हुए. इस फिल्म से इन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिला. अब 37 साल के इस ऐक्टर ने अपनी एक पोस्ट से सबको हैरान कर दिया है.

विक्रांत मेसी ने आज यानी 2 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐक्टिंग करियर से रिटायरमेंट लेने की जानकारी दी है, जिससे फैंस चौंक गए हैं. यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

vikrant messy

इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्रांत मेसी ने लिखा है, "पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अद्भुत रहा है. मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. लेकिन जैसेजैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को संभालूं और घर वापस लौट जाऊं. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर. और एक अभिनेता के तौर पर भी." रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ ये पोस्ट शेयर किया.

vikrant

इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैंस ने लिखा, क्या? इसका क्या मतलब है. एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि यह सच नहीं होगा..

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...