एक समय ऐसा था जब वह लिफ्ट मेन की नौकरी करते थे और आमिर की फिल्म सरफरोश और राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में बहुत छोटा रोल किया था. आज उनका करोड़ों का घर है. आज उनकी इतनी शानो शौकत बढ़ गई है, की उनकी बेटी ने इतने महंगे पर्स की डिमांड कर दी जिसके बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकते थे.
नवाजुद्दीन के अनुसार मेरी बेटी इंडिया के बाहर पढ़ाई कर रही है, एक बार उसने मुझे कहा कि मुझे एक पर्स हैंड बैग बहुत पसंद आया है, क्या वह मुझे आप दिला देंगे, मुझे अपनी बेटी बहुत ज्यादा प्यारी है इसलिए मैं उसको किसी भी हालत में दुखी नहीं करना चाहता था , मैने सोचा कि होगा शायद थोड़ा महंगा दस बीस हजार तक , तो मैंने उसे हां कह दिया. उसके बाद मेरी बेटी मुझे दुबई के एक मॉल में ले गई , जहां एक शॉप में हमने एंट्री की, वहां पर कई सारे खूबसूरत पर्स थे, लेकिन मुझे आश्चर्य तब हुआ जब मेरी बेटी का पसंदीदा पर्स मेरे सामने आया वह एक छोटा सा हैंडबैग था, लेकिन मैने जब उसकी कीमत सुनी तो कुछ समय के लिए मेरा सिर चकरा गया, उस छोटे से पर्स की कीमत ढाई लाख थी.
