बौलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधाकारिक घोषणा नहीं की गई है. हाल ही में सिंगापुर के एक नाइट क्लब में प्रियंका और निक दोनों साथ नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को प्रियंका के मलेशिया फैन क्लब ने शेयर किया है. इसको शेयर करते हुए लिखा गया है प्रियंका और निक सिंगापुर स्थित लावो नामक नाइट क्लब में स्पाट किए गए. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक और प्रियंका किस तरह से पार्टी एंज्वाय कर रहे हैं.

आपको बता दें कि, प्रियंका और निक के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और अब फोटो व वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर भी इनकी बौन्डिंग देखी जा सकती है. जब अमेरिका से प्रियंका और निक भारत आए थे तब भी मुंबई की सड़कों पर दोनों एक दूसरे हाथ थामे नजर आए थे. इसके बाद वे मुंबई से गोवा भी गए थे जहां पर इन्होंने वेकेशन एंज्वाय किया था. इस समय भी इन दोनों के बीच अफेयर को लेकर खूब अफवाह थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...