Sharmila Tagore : बौलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस हीरोइन में एक मानी जाती थी. उनकी पहली फिल्म कश्मीर की कली में कश्मीरी लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. शर्मिला उन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती थी, वह एक ऐसी हीरोइन थी जिन्होंने उस जमाने में स्वीम सूट और बिकनी पहन कर शॉर्ट दिया था.

शर्मिला टैगोर ने कई फिल्में शम्मी कपूर के साथ की है. उनकी पहली फिल्म कश्मीर की कली के पहले हीरो भी शम्मी कपूर ही थे .

हाल ही में एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने अपना शम्मी कपूर के साथ काम करने के अनुभव को लेकर मजेदार बाते बताई शर्मिला के अनुसार शम्मी कपूर बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल थे. वह फिल्म के सीन के रिहर्सल के टाइम कुछ और करते थे और जब शॉर्ट टेक होता था तो वह कुछ अलग ही करने लगते थे , उस दौरान मेरी उम्र काफी कम थी, 17-18 साल की थी. जब मैं उनके साथ पहली फिल्म कश्मीर की कली कर रही थी, उस वक्त तारीफ करूं क्या उसकी गाने में अचानक ही उन्होंने जो लटके झटके दिए, यहां तक की बोट से पानी में भी गिर गए, आश्चर्य के साथ-साथ मैं डर भी गई थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...