टेलीविजन पर आने वाले चर्चित सीरियल "भाभीजी घर पर हैं" की गोरी मेम यानी सौम्‍या टंडन आज घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं. जुदा अंदाज, डायलौग और फिटनेस की वजह से अनु (सौम्या टंडन) इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. हाल ही में सौम्‍या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह मां बनने जा रही हैं.

सौम्‍या ने ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने प्रेग्‍नेंट होने की बात फैंस को बताई है. सौम्‍या ने लिखा है, "एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, बिन केप के सुपरहीरो जैसी. आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं. हार्मोंस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं. यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं. एक बड़ी खबर-मैं प्रेग्नेंट हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं. आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है."

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...