‘‘मिस वर्ल्ड अमेरिका पेजेंट 2020 ’’ के आयोजको द्वारा हाल ही में 2020 प्रतियोगियों की सूची जारी करने के साथ ही इस प्रतियोगिता में अपने सिर विजेता का ताज सजाने का सपना भारतीय मूल की अमरीका में बसी श्री सैनी ने देखना शुरू कर दिया है.वह वाशिंगटन राज्य की चुनी हुई प्रतिनिधि हैं.12 वर्ष की उम्र में पेसमेकर प्रत्यारोपण जरिए उनकी हार्ट सर्जरी हो चुकी है.वह अग्नि से जलने के बाद सुरक्षित जीवित बची हैं.वह पूरे विष्व में प्ररणादायक वक्ता हैं.जिन्हें संयुक्त राज्य अमरीका के 8 से अधिक देशों और 30 राज्यों में अपने जीवन के अनुभव और लचीलापन और दया के संदेशों के बारे में दर्शकों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है.
वाशिंगटन विश्वविद्यालय से स्नातक,सैनी हार्वर्ड,स्टैनफोर्ड और येल विश्वविद्यालयों में एक विजिटिंग छात्र रहकर उन्होंने ‘‘बेस्ट पेजेंट टाइटलहोल्डर‘‘ पुरस्कार और राज्य के सचिव, सीनेट, गवर्नर और अमेरिकन हार्ट के सीईओ से मान्यता प्राप्त की है.‘मिस वल्र्ड’ ने दुनिया भर के चैरिटीज के लिए 1.3 बिलियन डॉलर एकट्ठा किए हैं. श्री सैनी सोशल मीडिया पर लोगों की सेवा करने का संदेष जारी करती रहती हैं. श्री ने सौ से अधिक एनजीओ के साथ निःस्वार्थ भाव से काम कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- सुशांत से ब्रेकअप पर बोलीं सारा अली खान, करते थे ये डिमांड
