पहले के समय में हीरोइन तरहतरह के बिंदी लगाया करतीथीं जो किएक ट्रैंड बन जाया करता था.यहां तक की बौलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो सिर्फ बिंदी पर ही फिल्माया गया है. बिंदी की चमक वाकई चेहरे पर चार चांद लगा देती है.आज बिंदी का ट्रैंड फिर से लौट आया है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि लड़कियां भी बिंदी की बहुत शौकीन होती है. एथनिक हो या साड़ी दोनों पर ही बिंदी बहुत फबता है.लेकिनआप बिंदी फैशन और चेहरे के शेप के अनुसार लगाएंगी तो आप पर ज्यादा फबेगा. आइएजानते हैं, चेहरे के अनुसार कौन सी बिंदी ज्यादा अच्छी लगेगी.
बिंदी को सिलेक्ट करते वक्त हम सबसे सुंदर बिंदी ही चुनते हैं लेकिन यह सोचना भूल जाते हैंकि वह हमारे चेहरे पर कैसी लगेगी. बिंदी के सुंदर दिखने से ज्यादा जरूरी है आपका चेहरा खूबसूरत दिखे. इसलिए बिंदी हमेशा अपने फेस कट के अनुसार ही लगाएं.
1. जब चेहरा हो गोल
यदि आपका चेहरा गोल है तो गोल बिंदी न लगाएं. गोल चेहरा ज़्यादातर छोटा दिखता है. अगर इस पर आप गोल बिंदी लगाएंगी तो आपका चेहरा और छोटा दिखेगा. कई बार कई महिलाएं चेहरे को बड़ा दिखने के लिए बड़े आकार की गोल बिंदी लगा लेती हैंगोल चेहरे पर लंबी आकार की बिंदी लगा सकती हैं. इससे आपके चेहरे की गोलाई छिप जाएगी और चेहरा लंबा नजर आएगा.
