दिवाली के त्यौहार आने में कुछ ही समय बाकि है और इस दिन भला खूबसूरत दिखने की चाहत किसकी नहीं होगी. लेकिन त्योहार पर सजने-संवरने और खूबसूरत दिखने की होड़ में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारी सारी तैयारी फीकी पड़ जाती है.

अगर इस अवसर पर आप भी परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो दिवाली पर मेकअप के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान.

न लगें आउटडेटेड

मेकअप करते समय सबसे बड़ी गलती जो हम लोग अक्सर कर जाते हैं वह ये कि हम लोग फेस्टिव सीजन के हिसाब से अपनी ड्रेस सेलेक्ट नहीं करते. इसके अलावा, बहुत डार्क और हेवी मेकअप कर लेते हैं. सबसे अहम व महत्वपूर्ण बात यह है कि मेकअप करते समय उसके लेटेस्ट ट्रेंड को जरूर जानें और मेकअप हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही करें.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Special: दही की इन 4 Tips से निखारें खूबसूरती

स्किन के मुताबिक करें मेकअप

यदि आपकी त्वचा ड्राइ है तो फेस क्लीनिंग के लिए हमेशा क्लींजिंग मिल्क का प्रयोग करें. साथ ही मेकअप के लिए क्रीमी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकतें हैं. जबकि औयली सिकन वालों को फेस क्लीन करने के लिए एसिट्रंजेंट का प्रयोग करना चाहिए और मेकअप के लिए वाटर बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...