त्यौहारो में अच्छा दिखने की चाहत भला किसको नहीं होती. यही तो वह खास दिन होता है जब महिलाओ और लड़कियों को सजने सवरने का मौका मिलता है. अभी दिवाली का त्यौहार आ रहा है. इस दिन अगर आप खूबसूरत व आकर्षक दिखना चाहती हैं तो ट्रेडिशनल मेकअप को ही चुने. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप घर पर ही आसानी से तैयार हो पायेंगी.
चेहरे का मेकअप
चेहरे का मेकअप सबसे अहम होता है. इसे सही तरह से करना बेहद जरुरी है. अपने चेहरे के मेकअप के होने के बाद ही आप अपने आंखों और होंठो का मेकअप कर सकती हैं. चेहरे पर मेकअप करने से पहले अच्छे से चेहरा धो ले. फिर कंसीलर की मदद से चेहरे के दाग धब्बे छुपाये. इसके बाद त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ फाउंडेशन की एक परत चेहरे पर बेस के रूप में लगायें.
फाउंडेशन के ऊपर त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ पाउडर लगाएं. इसे स्पंज या कौटन की मदद से लगाये ताकि यह चेहरे पर अच्छी तरह से एक सामान लगे. चेहरे के मेकअप के अनुसार अब चेहरे के टी-जोन यानी माथा-नाक, ठोड़ी और गालों पर ब्लशर लगायें. गालो के लिए पिंक और ब्राउन रंग का इस्तेमाल करे, और माथे और नाक पर लाइट गोल्डन रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.
