दीवाली यूं तो खुशी और उल्लास का प्रतीक है.. पर महिलाओं के लिए दीवाली के ये दिन बेहद थकान और व्यस्तता भरे होते हैं. बारिश के बाद घरों की डीप क्लीनिंग, पेंट, रंगरोगन व सजावट दीवाली के दिन तक चलती ही रहती है और जब यह साफ सफाई समाप्त होती है तो शुरू हो जाता है मिठाईयां और नाश्ता बनाने का सिलसिला जिसमें घर की गृहिणी इतनी अधिक व्यस्त हो जाती है कि महिलाओं को अपने लिए जरा भी वक़्त नहीं मिल पाता. आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पा सकतीं हैं. इन दिनों चूंकि ब्यूटी पार्लर जाने का समय आपके पास होता नहीं है इसलिए आप इन घरेलू टिप्स को आजमाकर दीवाली की व्यस्तता में भी कुछ ही समय में अपने चेहरे पर ब्यूटी पार्लर जाए बिना भी इंस्टेंट ग्लो देकर खूबसूरत दिख सकतीं हैं-

1-पपीता जहां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है वहीं सुंदरता के लिए भी पपीता एक वरदान होता है. पपीते के 1 चम्मच गूदे को 1/2 चम्मच शहद में मिलाकर चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें फिर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धोकर कोई भी क्रीम लगा लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...