फेस्टिवल में कपड़ों के बाद हेयरस्टाइल जरूरी होता है. हर को कोई चाहता है कि वह नया हेयरस्टाइल ट्राय करके खूबसूरत दिखे अगर आप भी अपने बालों को दिवाली पर खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट औप्शन रहेगा. आज हम आपको बन हेयरस्टाइल फैशन के कुछ टिप्स बताएंगे, जिसे आप आसानी से ट्राय कर सकते हैं.
ब्रैडेड बन
स्टैप 1: अपने बालों को अच्छी तरह धो कर व सुखा कर के पोनीटेल बना कर एक रबड़बैंड से सुरक्षित कर लें.
स्टैप 2: बालों को 3 भागों में बांट कर चोटी बना लें.
स्टैप 3: चोटी के अंत पर एक रबड़बैंड से बांध कर उन्हें सुरक्षित कर लें.
स्टैप 4: अपनी पोनीटेल के बेस के आसपास चोटी को अच्छी तरह लपेटें. जरूरत के अनुसार ब्रैडेड बन को जगहजगह पिन करें. आप का ब्रैडेड बन तैयार है.
हाफ अप हेयर रैप
स्टैप 1: वौल्यूम के लिए हेयरस्प्रे छिड़क कर बालों की जड़ों को तैयार करें.
स्टैप 2: अपने बालों की फ्रंटलाइन से पीछे तक हाफ पोनीटेल बनाएं और फिर उन बालों को छोटे हिस्सों में अच्छी तरह तैयार करें ताकि आप के बालों में वौल्यूम आ जाए.
स्टैप 3: बालों के शीर्ष को बालों के आधे भाग के साथ हाफअप पोनी बनाएं और फिर उसे रबड़बैंड से सुरक्षित कर लें.
