Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का खास त्यौहार है, इस दिन को मनाने के लिए बहने पूरे साल इंतजार करती है, भाई भी अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर ख़ुशी का अनुभव करता है. इसके बाद होती है गिफ्ट का आदान-प्रदान, जो भाई-बहन एक दूसरे को देते है. यहां कुछ गिफ्टिंग आईडियाज लाये हैं, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ आपके गिफ्टिंग सर्च को आसान बनाने वाली है.
भाई के लिए गिफ्ट आईडियाज
- रिस्टवाच, एक सुंदर आप्शन है, रिस्टवाच बजट के अनुसार भाई को दिया जा सकता है, जो दिखने में सुंदर और एलीगेंट हो.
- डिज़ाइनर कप मग पर भाई का नाम लिखवाकर राखी के साथ दिया जा सकता है.
- फोटो फ्रेम में भाई बहन के बचपन के कई तस्वीरों के कोलाज बनाकर लगाने से एक यादगार और अलग गिफ्ट हो सकता है.
- प्रेरणादायक बुक्स भी एक अच्छा आप्शन भाई के लिए होता है.
- कस्टमाइज्ड वालेट जिसपर भाई का नाम लिखवाकर गिफ्ट किया जा सकता है.
- आजकल के लड़के हेयर स्टाइल करते है, इसलिए हेयर ड्रायर भी उनके लिए अच्छा साबित होगा.
- संगीत के प्रेमी भाई के लिए इयर बड्स काफी अच्छा गिफ्ट है, इसे ऑनलाइन ख़रीदा जा सकता है.
- फिटनेस लवर भाई को ग्रूमिंग किट्स, जिम के सब्सक्रिप्शन, गिफ्ट वाउचर, डेकोरेटिव पीस, सुंदर टीशर्ट आदि है.
- इसके अलावा कई तरह के परफ्यूम या बौडी स्प्रे भी एक अच्छा आप्शन गिफ्ट के लिए है.
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इकोफ्रेंडली राखियाँ गार्गी डिजाईनर्स ने निकाले है, ये राखियाँ प्लास्टिक मुक्त, और रीसाइकल्ड डेनिम राखियाँ है.
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गृहशोभा से और
