Valentine's Day 2024: समीर का अकसर उसके आसपास के पुरुष वर्ग मजाक उड़ाते हुए मिल जाते हैं. लेकिन अपनी सोसाइटी की महिलाओं के बीच में वो अक्सर चर्चाओं में रहता है. जैसे कि," देखो दोनों मिया बीवी में कितना प्यार है, वीकेंड पर अक्सर घूमने जाते हैं या देखो वह अपनी पत्नी का कितना हाथ बंटाता है."...आदि आदि.
लेकिन इसमें हरज ही क्या है? असल में पार्टनर के साथ आपका रिलेशनशिप कितना मजबूत और खूबसूरत है, यह इस बात पर निर्भर है कि आप आपस में कितने भावनात्मक रूप से जुड़े हैं. दो लोगों के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति प्यार और अपनापन उस पुल की तरह काम करता है जो आपको आपस में जोड़ता है. अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपका यह रिश्ता कहीं कमजोर हो रहा है या इसमें स्पार्क खत्म हो रहा है तो आपकी कुछ आसान सी कोशिशें आपके रिश्ते को फिर से प्यार से भर सकती हैं.
साथ में बिताएं क्वालिटी टाइम
रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. एक दूसरे के साथ रोमांटिक छुट्टियों पर जाना, डिनर डेट प्लान करना, सुबह की ताजा हवा में वॉक करना, शाम को चाय की चुस्की के साथ दिनभर की बातें शेयर करना, आपको अपने पार्टनर के करीब लाएगा. इससे आपका पार्टनर से मजबूत बाॅन्ड बनेगा.
