शाम होते ही बच्चों को भूख लग आती है और वे कुछ खाने की डिमांड करने लगते हैं. यूँ तो आजकल के बच्चों को मैगी, नूडल्स, पास्ता, पिज़्ज़ा जैसे फ़ास्ट फ़ूड ही भाते हैं परन्तु इन्हें हर समय बच्चों को नहीं खिलाया जा सकता क्योंकि इनमें पौष्टिकता तो न के बराबर होती ही है साथ ही प्रिजर्वेटिव का प्रयोग किये जाने से ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं. इसलिए यदि अपने पारम्परिक खाद्य पदार्थों को ही थोड़ा सा ट्विस्ट करके बनाया जाए तो बच्चे उन्हें रुचि पूर्वक खायेंगे.

भाकरी एक गुजराती खाद्य पदार्थ है जिसे गुजराती व्यापार के लिए जाते समय अपने साथ ले जाते थे क्योंकि गेहूं के आटे से कम तेल में धीमी आंच पर बनाई जाने के कारण यह लंबे समय तक खराब नहीं होती. भाकरी को ही थोड़ा सा ट्विस्ट देकर बहुत ही हैल्दी भाकरी पिज़्ज़ा बनाया जा सकता है. भाकरी पिज़्ज़ा बनाने के लिए हम पहले भाकरी बनायेंगे और फिर उससे पिज़्ज़ा बनाकर बच्चों को सर्व करेंगे तो आइए जानते हैं इस नई हैल्दी रेसिपी को कैसे बनाते हैं-

कितने लोंगों के लिए 4
बनाने में लगने वाला समय 40 मिनट
मील टाइप वेज

सामग्री (भाकरी के लिए)

गेहूं का आटा 1 कप
बेसन 1 टेबलस्पून
सूजी 1 टेबलस्पून
अजवाइन 1/4 टीस्पून
नमक 1/4 टीस्पून
मलाई 1 कप
कसूरी मैथी 1 टीस्पून
तिल 1 टीस्पून
तेल सेकने के लिए

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...