पत्तागोभी जिसे बंद गोभी के नाम से भी जाना जाता है, बैगनी, सफेद, या हल्के हरे रंग में मिलती है. अंग्रेजी में इसे ब्रेसिका ओलेरेसिया कहा जाता है. चायनीज व्यंजनों में बहुतायत से प्रयोग किये जाने के अतिरिक्त भारतीय भोजन में इसे सलाद और सब्जी के रूप में खाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं. अपने इन्हीं गुणों के कारण यह पाचन क्षमता को दुरुस्त रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है. चूंकि इसमें कैलोरी नाममात्र की और फाइबर बहुतायत में होते हैं इसलिए वजन कम करने के इच्छुक लोगों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए. आज हम पत्तागोभी से क्रिस्पी बॉल्स बनाएंगे जो अत्यधिक स्वादिष्ट तो है ही साथ ही लॉक डाउन के इस दौर में आप घर में उपलब्ध सामग्री से ही इन्हें बहुत आसानी से बना सकतीं हैं. तो आइए जानते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं-
कितने लोगों के लिए 6
बनाने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
पत्तागोभी 250 ग्राम
प्याज 2
बेसन 4 टेबलस्पून
चावल का आटा 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च 4
अदरक 1 छोटी गांठ
बारीक कटा हरा धनिया 2 टेबलस्पून
ये भी पढ़ें- Summer Special: बच्चों के लिए बनाएं हैल्दी तवा पिज़्ज़ा
साबुत दरदरा धनिया 1/2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
कुटी लाल मिर्च 1/2 टीस्पून
जीरा 1/4 टीस्पून
हींग चुटकी भर
अजवाइन 1/4 टीस्पून
तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल
