बारिश का मौसम देश में अपनी दस्तक दे चुका है. इस समय कॉर्न भरपूर मात्रा में बाजार में मिलता है. यूं तो आजकल फ्रोजन कॉर्न के रूप में साल भर ही कॉर्न उपलब्ध रहते हैं परन्तु बारिश का तो मौसम ही भुट्टों का होता है. देशी भुट्टे जहां छोटे दाने के वहीं स्वीट कॉर्न बड़े दाने और मिठास लिए होते हैं. कॉर्न में आयरन, फाइबर, तथा अनेकों मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में अवश्य शामिल करना चाहिए. आजकल के बच्चे आमतौर पर ऐसी चीजों को खाना कम ही पसन्द करते हैं, परन्तु यदि इन्हें उनके अनुकूल बना दिया जाए तो वे बड़े स्वाद से खाते हैं. आज हम आपको कॉर्न से बनने वाली एक ऐसी ही डिश के बारे में बता रहे हैं जिसे बनाना भी आसान है और बच्चों को पसन्द भी आएगी. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं-
कितने लोंगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
समोसे के कवर के लिए
मैदा 1 कप
नमक 1/2 टीस्पून
मोयन के लिए तेल 1 टेबलस्पून
ये भी पढ़ें- Monsoon Special: बच्चों के लिए बनाएं पनीर टिक्का सैंडविच
भरावन के लिए
उबले मक्के के दाने 1कप
किसा मोजरेला चीज 1 कप
हरी मिर्च कटी 4-5
