Dessert Recipes

केक लौलीज

सामग्री

- 150 ग्राम केक क्रंब्स

- 5 ग्राम क्रीम

- 15 ग्राम मैल्ट टैंपर्ड डार्क कुकिंग चौकलेट

- 10 ग्राम पिघला मक्खन

- 5 ग्राम आइसिंग शुगर

- 2-3 बूंदें वैनिला ऐसेंस

- कुछ लौली स्टिक्स.

विधि

एक बाउल में केक क्रंब्स लें. फिर उस में आइसिंग शुगर और पिघला मक्खन डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस में वैनिला ऐसेंस और क्रीम डाल कर चलाएं. फिर चौकलेट डाल कर मिलाएं और सौफ्ट डो तैयार कर के 5-10 मिनट फ्रिज में रखें. फिर डो से छोटीछोटी बौल्स तैयार कर पुन: फ्रिज में रखें. लौली स्टिक को पिघली चौकलेट में डिप कर के बौल्स में डालें और फिर फ्रिज में रखें. अब इन्हें पिघली चौकलेट में डिप कर के जेम्स से सजाएं और 10 मिनट फ्रिज में ठंडा कर सर्व करें.

जरमन ब्लैक फौरैस्ट कप

सामग्री

- 2 कप क्रीम फेंटी

- 150 ग्राम प्लेन चौकलेट केक क्रंब्स

- 1/2 कप बिना बीज वाली कैन्ड चैरीज

- 100 एमएल चैरी जूस

- 2 बड़े चम्मच चौकलेट कटी

- 5 ग्राम इलायची पाउडर

- 15 ग्राम अखरोट कटे

- गार्निशिंग के लिए चैरीज.

विधि

चैरीज को इलायची पाउडर के साथ मिला कर एक तरफ रख दें. फिर पुडिंग गिलास में फेंटी हुई क्रीम की लेयर लगाएं. फिर उस पर केक क्रंब्स की लेयर सैट करें. अब उस पर चैरी जूस डालें. फिर तैयार चैरीइलायची के मिश्रण से लेयर तैयार करें. उस पर नट्स व चौकलेट डालें. पुन: उस पर फेंटी क्रीम की लेयर बनाएं और ऊपर से नट्स व चौकलेट डाल कर चैरीज से सजा कर सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...