गर्मियों में शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए पेय पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए.वैसे तो हम सभी ये जानते हैं की दही हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है. पर अगर आप प्लेन दही नहीं खाना पसंद करते तो आप इसकी लस्सी भी try कर सकते है. जो लोग दूध से परहेज करते हैं उन लोगों के लिए भी लस्सी एक बेहतर ऑप्शन साबित होती है, क्योंकि इसमें दूध के गुण भी शामिल होते हैं.
लस्सी पीने से जहां एक ओर शरीर को ठंडक मिलती है वहीं दूसरी तरफ इसके ढेर सारे ऐसे फायदे भी हैं जिन्हें जानकर आप इसको रोजाना अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे .
आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
1. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप लस्सी का सेवन करना शुरू कर दीजिए. लस्सी में मौजूद पोटैशियम और राइबोफ्लेविन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करता है.
2. लस्सी पीने से सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इसके सेवन से पेट से संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है. इसको पीने से फूड प्वॉइजनिंग जैसी समस्या होने की संभावना कम हो जाती है.
3.लस्सी उनके लिए भी बहुत फायदेमंद जिन लोगों को दूध न पीने से अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है. इससे जहां एक ओर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वहीं कैल्शियम भी इसमें प्रचुर मात्रा में होता है.
