हेल्दी टिफिन बच्चों को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं. हालांकि खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को संतुलित करना मुश्किल है. ये एक ऐसी समस्या है, जिसका मदर्स हमेशा से समाधान निकालने की कोशिश में लगी रहती हैं. टिफिन सिर्फ हेल्दी फूड सर्व करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे साफ हेल्दी लंच बौक्स में परोसना भी जरूरी होता है. एंटी बैक्टीरियल एक्सो, सिर्फ सफाई नहीं करता, बल्कि गंदे बर्तनों पर 10 सेकंड में 700 पर्सेंट बढ़ने वाले बैक्टीरिया का खात्मा भी करता है और लंच बौक्स को साफ करके टिफिन बौक्स को भी हेल्दी बनाता है.

आइए आपको बताते हैं कुछ मजेदार रेसिपीज के बारे में...

  1. ग्रीन चीला

रात भर भीगी हुई आधी कटोरी छिलका मूंग दाल को पीस कर उसमें थोड़ी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, नमक और कालीमिर्च पाउडर मिक्स कर चीला का घोल बना लें. अब पैन में घी गरम कर धीमी आंच पर चीला दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें. सॉस या हरी चटनी के साथ टिफिन में दें.

2.मलाई सूजी रैक्टेंगल्स

sooji

3/4 कप मलाई को फेंट कर कटे प्याज, हरी और लाल शिमलामिर्च, नमक, सूजी, कालीमिर्च पाउडर के साथ अच्छी तरह मिक्स करें. ब्रैड के किनारों को काट कर तैयार मिश्रण दोनों तरफ लगाएं और पैन में घी गरम कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. कैचप के साथ टिफिन में दें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...