अगर आप फेस्टिवल में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राय करना चाहती हैं तो आज हम आपको सरदियों के लिए स्ट्राबेरी स्टफ्ड विद वौलनट मूज की टेस्टी रेसिपी बताएंगे. स्ट्राबेरी स्टफ्ड विद वौलनट मूज की इस रेसिपी को आप अपनी फैमिली के लिए बनाकर सरदियों में तारीफें बटोर सकती हैं. आइए आपको बताते हैं स्ट्राबेरी स्टफ्ड विद वौलनट मूज की खास रेसिपी

हमें चाहिए

Greenleaf Aloe Vera Gel

–  12 स्ट्राबेरीज

–  200 एमएल फेंटी हुई क्रीम

ये भी पढ़ें- गरम गुड़ और वौलनट रोटी

–  2 अंडों का सफेद भाग

–  100 ग्राम कैलिफोर्निया वॉलनट्स

–  400 ग्राम शुगर.

बनाने का तरीका

स्ट्राबेरीज को अच्छी तरह धो लें. उन की पत्तियों को सावधानी से काट लें. कैलिफोर्निया वॉलनट्स को फेंटी क्रीम की आधी मात्रा और शुगर के साथ पीसें. अंडों के सफेद भाग को झाग आने तक फेंटें. इस में बाकी बची हुई क्रीम मिलाएं. वॉलनट क्रीम और अंडों के सफेद हिस्से को अच्छी तरह मिलाएं. झाग को बैठने से बचाएं. इस से जो मूज निकला है उसे पेस्ट्री बैग में डालें. स्ट्राबेरीज को कैलिफोर्निया वॉलनट मूज के साथ भर कर परोसें.

ये भी पढ़ें- घर पर बनाएं शाही पनीर खीर 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...